बुलंदशहर, अगस्त 5 -- Bulandsehar News: क्षेत्र में गंगावली गंग नहर पर युवक ने छलांग लगा दी। घटना की खबर के बाद नहर पर काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक युवक की तलाश की, लेकिन डूबने वाले का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने गोताखोरों तथा एनडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि गांव बनैल निवासी प्रदीप बुधवार को अपनी बहन नीतू व अनीता की ससुराल सुरजावली से बाइक से वापस गांव बनैल वापस लौट रहा था। गांव गंगावली के पास गंग नहर पर बाइक खड़ी कर नहर में कूद गया। यह भी पढ़ें- Hapur News: सलाई के पास नहर में डूबा युवक, मची अफरा तफरी जाटोला निवासी पप्पू पुत्र के दत्त ने थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बाइक के नम्बर से कूदने वाले की पहचान कर परिजनों को मौके पर बुला लिया। काफी देर तलाशने कर बाद प्रदीप...