बुलंदशहर, सितम्बर 2 -- Bulandsehar News: क्षेत्र में पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पशुओं का टीकाकरण नहीं होने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पशुपालकों में विभागीय कर्मचारियों को लेकर आक्रोश है। ग्रामीण रिंकू सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायत भेजी है कि ग्राम नंगला आलमपुर, नंगला मायापुर, ढलना, तिमरपुर, जरिया आलमपुर सहित कई गांवों में अभी तक टीकाकरण टीम नहीं पहुंची है। बड़ी संख्या में पशु वैक्सीनेशन से वंचित हैं। ऐसे में पशुओं में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि वैक्सीन ना लगने से पशुओं के बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: टीकाकरण के अभाव में बीमारियों के खतरे में पशुधन पश...