बुलंदशहर, नवम्बर 5 -- Bulandsehar News: परिषदीय विद्यालयो में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने एवं शिक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी, रोचक और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रशिक्षण की पहल की है। इसकी पहल करने वाला सिकंदराबाद पहला ब्लॉक होगा। खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम सिंह ने बताया कि विकास खंड के समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं संविलियन विद्यालयों के 187 प्रधान अध्यापकों के लिए एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ओवर मिटी फाउंडेशन द्वारका, नई दिल्ली का सहयोग प्राप्त हुआ। नोडल प्रभारी एवं प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर कायस्थ की शिक्षिका श्वेता दीक्षित ने प्रशिक्षण के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।यह पहल परिषदीय शिक्षा में तकनीकी नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर...