बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: ककोड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव नंगला केसरी निवासी प्रमोदराज सिंह पुत्र वीरेंद्रपाल सिंह ने एसपी के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि वह सीनियर सिटीजन हैं। 30 अगस्त की रात उनकी झाझर रबूपुरा रोड़ स्थित मार्केट के सामने एक नंबर व दूसरी बिना नंबर प्लेट गाड़ी आकर रूकी। मार्केट पर उस समय उनका पुत्र हंसमणि मौजूद था। गाड़ियों से सौरभ पुत्र चन्द्रपाल निवासी इस्माइल नगर उर्फ बोयरा कोतवाली रबूपुरा गौतमबुद्धनगर, सन्नी पुत्र भबूती निवासी नंगला केसरी अपने पास अज्ञात हथियारबंद साथियों के साथ उतरे। आरोपियों ने उसके पिता का पता पूछते हुए जान से मारने की बात कही। विरोध करने पर अनगिनत गोलियां मारने की बात कही। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। अज्ञात लोगों को सामने आने पर उनका पुत्र पहचान लेगा। आरोपी उसके गांव निवा...