बुलंदशहर, अगस्त 4 -- Bulandsehar News: थाना क्षेत्र के गांव अलियाबाद में पत्नी के नाराज़ होकर मायके चले जाने के बाद वापस न आने से क्षुब्द युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। गांव निवासी राहुल 24 वर्ष पुत्र धर्मपाल सिंह उर्फ पाली का विवाह करीब तीन वर्ष पहले हरियाणा निवासी युवती से संपन्न हुआ। वह अपनी पत्नी को साथ लेकर अलग मकान में रहता था। किसी बात से नाराज़ होकर पत्नी करीब तीन महिने पहले अपने साथ एक माह की मासूम को लेकर मायके चली गई। बताया जाता है कि युवक ने कई बार उसे लाने के प्रयास किए। परंतु वह नहीं आई। इसी बात को लेकर अक्सर राहुल गुमसुम रहता था। सोमवार देर शाम राहुल के घर से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोल...