बुलंदशहर, अक्टूबर 14 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र में गृह क्लेश के चलते मानसिक रूप से परेशान एक विवाहिता को पड़ौसी युवक बहला-फुसलाकर ले गया और करीब दो माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। एसपी देहात ने नगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ​नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता महिला ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी देहात को शिकायती पत्र दिया। इसमें उसने बताया कि करीब दो महीने पहले उसका अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके चलते वह काफी तनाव और मानसिक परेशानी के दौर से गुजर रही थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसकी इस नाजुक स्थिति का फायदा उठाया और सहानुभूति जताते हुए उसे अपनी बातों में फंसाकर अपने सा...