Bulandsehar News: पंजाबी डेयरी पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 7 कुंतल पनीर मिला
बुलंदशहर, अगस्त 16 -- Bulandsehar News: खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य विभाग की टीम ने रविवार को शिकारपुर स्थित पंजाबी डेयरी पर छापेमारी की। बड़ी मात्रा में पनीर के भंडारण की सूचना मिलने के बाद विभागीय टीम ने डेयरी पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। कार्रवाई के दौरान डेयरी परिसर में करीब 700 किलो पनीर का भंडारण मिला। इतनी बड़ी मात्रा में पनीर मिलने के बाद टीम ने खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर आवश्यक जांच शुरू कर दी। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पनीर के अलग-अलग नमूने लिए। अधिकारियों के अनुसार सभी नमूनों को नियमानुसार सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। अब प्रयोगशाला से प्राप्त होने वाली जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। विभागीय कार्रवाई से डेयरी संचालकों में भी हड़कंप मचा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.