बुलंदशहर, अक्टूबर 15 -- Bulandsehar News: गुरुवार को नगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल त्यागी ने किया। रैली में छात्राओं ने नौ देवियों का स्वरूप धारण कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। नगर में जगह-जगह नगरवासियों ने छात्राओं के नौ देवी स्वरूप का पूजन कर उनका स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर लेकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, एंबुलेंस सेवा 108 और महिला पावर हेल्पलाइन 1090 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मिशन शक्...