Bulandsehar News: नौ करोड़ से संवरेंगी 946 ग्राम पंचायतें, राज्य वित्त आयोग से मिला बजट
बुलंदशहर, सितम्बर 28 -- Bulandsehar News: जिले की ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए पंचायत राज विभाग को राज्य वित्त आयोग से नौ करोड़ रुपये की राशि मिल गई है। इस बजट से मुख्य रूप से गांवों की टूटी गलियों, सड़कों के निर्माण, नालियों की मरम्मत और विशेष साफ-सफाई अभियानों पर जोर दिया जाएगा। शासन स्तर से बजट जारी होने के बाद डीपीआरओ ने सभी संबंधित अधिकारियों और ग्राम सचिवों को समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिले की सभी 946 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के लिए राज्य वित्त आयोग की ओर से लगभग नौ करोड़ रुपये की राशि सीधे ग्राम पंचायतों के खातों में भेज दी गई है। यह राशि गांवों की वास्तविक जरूरतों और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए आवंटित की गई है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.