बुलंदशहर, अक्टूबर 12 -- Bulandsehar News: गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर में बच्चे का मुंडन कराकर सोमवार तड़के बुलंदशहर वापस लौट रही कार में सवार चार बच्चों समेत 10 लोग सेक्टर-95 स्थित अंडरपास में भरे पानी में फंस गए। पानी इंजन तक पहुंचने पर कार बंद हो गई, जबकि सभी गेट और शीशे स्वत: बंद हो गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए शीशा तोड़कर बच्चों समेत सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

अंडरपास में फंसी कार से सभी को सुरक्षित निकाला जिला बुलंदशहर के चोला गांव के रहने वाले नीरज के साथ गांव के ही कृष्ण, सूरज, धर्मवती, सीमा, आरती रविवार रात कार से गुरुग्राम शीतला माता मंदिर गए थे। सभी किसान हैं, जबकि नीरज कार चलाते हैं। उनके साथ चार बच्चे भी थे। कृष्ण और सीमा ने अपने एक वर्षीय बेटे का रात करीब 12 बजे मुंडन कराया था। वहां से तड़के चार बजे वापस लौट रहे थे। स...