बुलंदशहर, अगस्त 13 -- Bulandsehar News: लंबे समय से नैनीताल में रहकर टैक्सी चला रहे बुलंदशहर निवासी 45 वर्षीय मनोज जैन की बुधवार देर रात पार्किंग की बहुमंजिला इमारत से नीचे खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना सदर, बुलंदशहर निवासी मनोज जैन पुत्र प्रेम चंद्र जैन कई वर्षों से नैनीताल में रहकर टैक्सी संचालन कर रहा था। वह टैक्सी स्टैंड स्थित कार्यालय में ही रहता था। बुधवार देर रात वह कमरे से बाहर लघुशंका के लिए निकला। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह करीब 50 फीट ऊंचे पार्किंग स्थल से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। यह भी पढ़ें- Nainital News: पार्किंग स्थल से गिरकर टैक्सी चालक की मौत हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उसे खाई...