बुलंदशहर, जुलाई 25 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। नगर के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में शनिवार को नए शैक्षणिक सत्र के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और दायित्व बोध की भावना को जागृत करना था। समारोह के दौरान सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। विद्यालय के होनहार छात्र नैतिक को हेड बॉय तथा मेधावी छात्रा शगुन को हेड गर्ल के पद से अलंकृत किया गया। प्राचार्य राजीव कुमार ने छात्रों को आधिकारिक सैश पहनाकर और बैज प्रदान कर पद व गोपनीयता की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि यह पद केवल एक अधिकार या सम्मान नहीं है, बल्कि यह सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- छात्र परिषद गठन का हुआ गठन, कर्तव्यनिष्ठा की दिलाई शपथ

हिंदी हिन्दुस्तान ...