बुलंदशहर, अगस्त 30 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर वीरखेड़ा गेट के पास सड़क पार कर रही वृद्धा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वृद्धा की मौत हो गयी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। गांव गफ्फारगढ़ी निवासी वृद्धा प्रेमवती (62 वर्ष) के घर रक्षाबंधन के पर्व पर रिश्तेदार आए हुए थे। वह उन्हें सड़क पर बस में बैठाने के लिए गई थीं। रिश्तेदारों को बस में बैठाने के बाद वह वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान वीरखेड़ा गेट के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें प्रेमवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया और पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...