Bulandsehar News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
बुलंदशहर, सितम्बर 5 -- Bulandsehar News: शहर में भूड़ चौराहे के पास दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार शाम प्रसव के दौरान 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान परिजनों की अस्पताल के कर्मचारियों के साथ नोंकझोंक और मारपीट भी हुई। चोला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मुस्कान (25) पत्नी शमीम आलम को शुक्रवार को प्रसव के लिए भूड़ चौकी क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया, लेकिन शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Deoria News: गर्भवती की मौत पर प्राइवेट हॉस्पिटल सील महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.