Bulandsehar News: नाली में मिला किसान का शव, दो युवकों पर हत्या का आरोप
बुलंदशहर, सितम्बर 22 -- Bulandsehar News: नगला नलू गांव में सोमवार देर रात किसान उमेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। 35 वर्षीय उमेश पुत्र सुरेश का शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल की ओर रजवाहे की सरकारी नाली में पड़ा मिला। सड़क पर पड़ी चप्पल देखकर खेत की ओर जा रहे ग्रामीण ने टॉर्च की रोशनी डाली तो नाली में शव दिखाई दिया। शव की पहचान होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने उमेश को अपने साथ ले जाने वाले गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि उमेश गांव में रहकर खेती-बाड़ी करता था। उसके दो बच्चे हैं। पिता सुरेश गांव के प्रधान रह चुके हैं। परिजनों के मुताबिक सोमवार को उमेश गांव के ही दो युवकों के साथ मिट्टी का भराव कराने गया था। देर शाम दोनों युवक फिर से उसे अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.