बुलंदशहर, नवम्बर 5 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव नत्थूगढ़ी में नाली का पानी निकालने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता प्रियंका ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है, कि खेत जाते समय प्रवीण कुमार और मोहित ने रास्ते में उसके साथ गाली-गलौज की। ​पति अनिल कुमार जब इस संबंध में बात करने आरोपियों के घर गए, तो वे लोग घर में घुस आए और पति-पत्नी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...