Bulandsehar News: नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे दो चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत
बुलंदशहर, अक्टूबर 24 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-34 पर स्थित बगराई कट के पास शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। अनूपशहर से नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर बाइक से लौट रहे दो चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। भीषण हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के पीरजादगान मोहल्ला निवासी अरशद उम्र 25 पुत्र जहीर और मुजम्मिल 35 पुत्र राजुद्दीन रिश्ते में चचेरे भाई थे। दोनों खुर्जा पुरानी मंडी में साथ मिलकर सब्जी की दुकान चलाते थे। जीशान ने बताया कि अनूपशहर में उनकी नानी का बीमारी के चलते इंतकाल हो गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.