बुलंदशहर, नवम्बर 25 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव फकाना के पास नहर की पटरी पर तेंदुआ दिखाई देने से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। वहां से गुजर रहे कार सवारों ने तेंदुए को देखकर उसका वीडियो बना लिया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर भय का माहौल है। मंगलवार को कार सवार लोग गांव फकाना के पास नहर की पटरी से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। कार सवारों ने तेंदुए को नहर की पटरी के किनारे घूमते देखा और मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, लोग एक-दूसरे को वीडियो भेजकर सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। संतपुरा पुलिस चौकी प्...