बुलंदशहर, नवम्बर 5 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव में शराब के नशे में धुत देवर और उसके परिजनों द्वारा मां-बेटी के साथ मारपीट की गई। इसका विरोध करने पर पीड़िता के पति पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मां-बेटी के साथ मारपीट और पति पर हमला कोतवाली देहात के एक गांव निवासी पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि 3 नवंबर की शाम करीब 6 बजे वह अपने घर पर मौजूद थीं। आरोप है कि उसी दौरान उसका देवर शराब के नशे में आया और उनके साथ बदतमीजी करने लगा। जब उन्होंने विरोध किया, तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। ​शोर सुनकर जब पीड़िता की बेटी बचाने पहुंची, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि आरोपी के पुत्र भी मौके पर आ गए। जब पीड़िता के पति बीच-बचाव कर...