बुलंदशहर, जुलाई 26 -- Bulandsehar News: सिकंदराबाद। दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को विद्यालय की नवनिर्वाचित छात्र संसद के प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में एनसीसी के कैडेट्स द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया तथा भारतीय सेना के अदम्य साहस एवं बलिदान पर आधारित प्रेरणादायी डॉक्यूमेंट्री आपकी वजह से हम सुरक्षित हैं का प्रदर्शन भी कराया गया।अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने की। मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह, प्रबंध समिति के विनोद कुमार व राजकुमार सिंघल ने नवनिर्वाचित छात्र संसद के प्रतिनिधियों को उनके पद की गरिमा, कर्तव्यों, अनुशासन, सेवा, नेतृत्व एवं उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिला...