बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: आदर्श मंदिर इंटर कॉलेज में नवनिर्मित विशाल कक्षों का गुरुवार को समारोह कर लोकार्पण किया गया। सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने 'डॉ. केशव जी' विशाल कक्ष और खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने 'माधवराव सदाशिव जी' विशाल कक्ष का फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए विद्यालय का मजबूत बुनियादी ढांचा जरूरी है। नवनिर्मित कक्षों से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मनवीर सिंह ने की। इस दौरान प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट योगेश कुमार नागर, ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह, हरपाल सिंह व होराम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। प्रबंधक आनंद सिंह ने अतिथियों का आभार जता...