बुलंदशहर, अक्टूबर 31 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव भराना में चोरों ने किसानों के नलकूपों की मोटरें और तांबे के तार चोरी कर लिए। जिससे किसानों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त हो गया । पीड़ित किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव भराना निवासी किसान महेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि 30 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने कई किसानों के नलकूपों को निशाना बनाया। चोरो ने किसान महेंद्र प्रधान, पप्पू ठेकेदार, श्रीनिवास, रामवीर, परवीन, राजवीर के ट्यूबवेल से मोटरें खोलकर ले गए और धर्म सिंह व विजेंद्र के ट्यूबेल का ताला भी तोड़ा और उनके अंदर लगे तांबे के तार भी चोरी कर लिए। खेतों पर पहुंचने पर किसानों को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ितो ने कोतवाली पहुंच पुलिस को लिखित शिकायत दी और मामले की रिपोर्ट दर...