Bulandsehar News: नरौरा क्षेत्र में रावण का पुतला जला बुराई पर अच्छाई की जीत
बुलंदशहर, अक्टूबर 21 -- Bulandsehar News: एनएपीएस दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति के तत्वावधान में एईसीएस खेल मैदान में रावण, मेघनाद एवं कुंभकर्ण दहन और आतिशबाज़ी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मैदान में रावण, मेघनाद एवं कुंभकर्ण के पुतलों का दहन कर धार्मिक परंपरा के साथ बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। इस मौके पर एनएपीएस के केंद्र निदेशक अमरनाथ ठाकुर और मुख्य अधीक्षक विवेक कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पूजा अर्चना की। राम दरबार का डोला निकला और मां काली की शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर अनिल कुमार अग्रवाल, अनंत सिंह, सीआईएसएफ कमांडेंट एल.के. झा और दुर्गा पूजा और दशहरा उत्सव समिति के सदस्य गण रहे।उधर यह भी पढ़ें- Gangapar News: रावण के पुतला दहन के बाद रामनगर का दशहरा संपन्न राजघाट और रामघाट में भी दशह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.