बुलंदशहर, सितम्बर 11 -- Bulandsehar News: थाना पुलिस ने शिकायत पर क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां में लकड़ी का अवैध कटान पकड़ा है। वन विभाग ने ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी है और एक ट्रैक्टर को पकड़ने का दावा भी किया है। वन दरोगा प्रमोद कुमार ने बताया कि दौलतपुर कलां में फरीदा बांगर रोड पर जामुन के प्रतिबंधित करीब 10 पेड़ों का अवैध रूप से कटान किया गया है। थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।क्षेत्र में अवैध कटान नहीं होने दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...