Bulandsehar News: नगर पालिका की बोर्ड बैठक आज, हंगामे के आसार
बुलंदशहर, अगस्त 13 -- Bulandsehar News: नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक गुरुवार को चेयरपर्सन दीप्ति मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक में करीब 43 प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिया जाएगा। इनमें विकास कार्यों के साथ-साथ सफाई व्यवस्था से जुड़े प्रस्ताव भी शामिल हैं। दस वार्डों में सफाई व्यवस्था को लेकर रखे गए प्रस्ताव पर बोर्ड सदस्यों के बीच बहस और हंगामे के आसार हैं। बैठक को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभासदों की ओर से वार्डों की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर कई मुद्दे उठाए जाने की संभावना है। खासकर दस वार्डों में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रस्ताव चर्चा का प्रमुख केंद्र रह सकता है। सफाई व्यवस्था में सुधार, संसाधनों की उपलब्धता और कर्मचारियों की तैनाती को लेकर सदस्य अपनी बात रख सकते हैं。
ईओ के अवकाश पर होने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.