बुलंदशहर, जुलाई 5 -- Bulandsehar News: जहांगीरपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मूलचंद शर्मा ने बताया कि उनका परौरी गांव में मुख्य मार्ग पर श्रीराम प्रॉपर्टीज के नाम से कार्यालय है। शुक्रवार शाम को वह कार्यालय बंद जहांगीरपुर कस्बा में स्थित अपने घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब वह अपने कार्यालय पर गए तो देखा अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। कार्यालय का पिछला दरवाजा खुला पड़ा था, जिसकी कुंडी टूटी पड़ी थी। कार्यालय में से दो सोलर बैटरी, सोलर पैनल और कार्यालय में रखे दस्तावेज व अन्य सामान गायब था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...