Bulandsehar News: नकाबपोश बदमाशों ने शिक्षक पर तमंचे की बट से हमला कर सिर फोड़ा
बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: अगौता थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे एक शिक्षक पर दो बाइक सवार छह नकाबपोश बदमाशों में फिल्मी अंदाज में शिक्षक की बाइक रोककर तमंचे की बटो से हमला कर सिर फोड़ डाला। गांव अकबरपुर रेना निवासी अमित राठी खेड़ी गांव के होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक है। स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षक बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में खड़े दो बाइक सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। हमलावरों ने तमंचों की बटों से सिर फोड़ दिया। घायल शिक्षक ने 112 नंबर पर कॉल कर अगौता पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को थाने ले आई। अगौता थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.