बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- Bulandsehar News: अग्रवाल सेवा, युवा समिति के तत्वधान में महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती पर बैंड बाजों, झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रविवार की देर शाम को अग्रवाल सेवा, युवा समिति के तत्वधान में निकाली गई महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा का शुभारंभ बबलू बंसल ने महाराजा अग्रसेन के समक्ष आरती उतार कर, फीता काट कर किया। शोभायात्रा से पूर्व सुबह अग्रसेन भवन में समाज के लोगों ने वैदिक मंत्र द्वारा पूजा-अर्चना कर हवन किया गया। सांय को शोभायात्रा प्रारंभ हुई जिसमें अग्रसेन महाराज की झांकी, रथों पर सवार अट्ठारह गोत्र, मां काली की झांकी, बैंड बाजे, अखाड़ा, बाहर से आए महिला कलाकारों का नृत्य आकर्षक केंद्र रहा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: शोभायात्रा में छाया उल्लास, गूंजा जय अग्रसेन शोभायात्रा फुव्वारा चौक से प्र...