बुलंदशहर, अगस्त 16 -- Bulandsehar News: वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी समिति के तत्वावधान में रविवार को डिबाई में वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं ऐतिहासिक शोभायात्रा भव्य रूप से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता सौरभ सिंह ने फीता काटकर किया। सौरभ सिंह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह के पौत्र एवं पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के पुत्र हैं। शोभायात्रा से पूर्व आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सौरभ सिंह, विशिष्ट अतिथि विधायक चंद्रपाल सिंह सहित समाज के अन्य वक्ताओं ने वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी के गौरवशाली इतिहास और उनके साहस व वीरता पर प्रकाश डाला। आयोजकों ने मुख्य अतिथि सौरभ सिंह का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया。 यह भी पढ़ें- जयंती पर गूंजा वीरता और स्वाभिमान का संदेशशोभायात्रा में...