बुलंदशहर, अक्टूबर 19 -- Bulandsehar News: प्राचीन काली मठ से मां काली की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली। शोभायात्रा में मां काली और महिषासुर के बीच तलवार बाजी के बीच द्वंद्व युद्ध की रोमांचक झांकी आकर्षण रही। आकर्षक झांकियों ने मंत्रमुग्ध किया। श्री रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में मां काली की शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक संजय शर्मा, पालिकाध्यक्ष बृजेश गोयल, अभय गर्ग, विनीत बंसल आदि पदाधिकारियों ने मां काली की आरती उतार कर किया। प्राचीन काली मठ से प्रारंभ होकर काली शोभायात्रा फुव्वारा चौक, तहसील रोड, शिव चौक, कलां बाजार, गांधी मंडी और अहार गेट होते हुए प्राचीन मां चामुंडा मंदिर पर संपन्न हुई। रात्रि में रंग-बिरंगी रोशनी के बीच मां काली और महिषासुर के स्वरूपों के बीच करीब चार घंटे तक द्वंद्व युद्ध का प्रदर्शन किया गया। यह भी पढ़ें- Me...