Bulandsehar News: धूप-छांव के बीच पसीनों से भीगे लोग, शाम को बूंदाबांदी से बदला मौसम
बुलंदशहर, अगस्त 10 -- Bulandsehar News: जनपद में मौसम का मिजाज लगातार अनिश्चित बना हुआ है। सोमवार को सुबह से ही आसमान में तेज हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही बनी रही। दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप और छांव का खेल जारी रहा, जिससे दोपहर के समय तीखी उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया, लेकिन शाम को बूंदाबांदी से मौसम बदल गया। जिससे गर्मी का असर कम हो गया। इस दौरान तेज बारिश की संभावना बनी रही। दोपहर के समय हवा में नमी और धूप के कारण पसीने छुड़ाने वाली उमस बनी रही, जिससे लोग पसीनों से तर-बतर नजर आए। हालांकि दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले-घने बारिश के बादल छा गए। इस दौरान चली तेज हवाओं से तापमान के प्रभाव में कमी आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। वहीं शाम के समय बूंदाबांदी ने मौसम बदल दिया। इससे गर्मी में थोड़ी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.