Bulandsehar News: धूप-छांव के बीच उमस ने छुड़ाए पसीने, आज तेज बारिश के आसार
बुलंदशहर, सितम्बर 1 -- Bulandsehar News: जनपद में मंगलवार को मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को दिनभर हलकान रखा। धूप-छांव के चले लंबे खेल और भीषण उमस से लोग पसीने से तर-बतर रहे। दोपहर में अचानक छाए काले बादलों से बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन बादल बिना बरसे ही छंट गए। मौसम विभाग ने बुधवार को जिले में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मंगलवार सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप के तेवर सख्त होते चले गए। दोपहर होते-होते तेज धूप के साथ हवा में नमी बढ़ने से उमस से हाल-बेहाल हो गया। राहगीर और वाहन चालक दिनभर पसीने से बेहाल नजर आए। दोपहर के समय अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू हो गई। बादलों को देखकर लोगों को बारिश होने और गर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.