बुलंदशहर, सितम्बर 30 -- Bulandsehar News: जनपद में बादलों की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद आसमान साफ होते ही चटक धूप ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को दिन चढ़ने के साथ ही धूप के तेवर तीखे हो गए, जिससे अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सुबह-शाम और रात के समय हल्की ठंडक का अहसास बना हुआ है, लेकिन दोपहर की धूप पसीने छुड़ा रही है। बुधवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप की तपिश इतनी बढ़ गई कि सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम नजर आई। जिले का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आ रहे इस उतार-चढ़ाव से दिन और रात के तापमान में सात से आठ डिग्री सेल्सियस का दर्ज किया गया। सुबह और रात के समय वातावरण में हल्की...