बुलंदशहर, अगस्त 18 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। मुख्यमंत्री की 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली घोषणाओं के तहत निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के उद्देश्य से डीएम कुमार हर्ष ने मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में निर्माणाधीन इंडोर मिनी स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की प्रगति काफी धीमी मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। दोनों इंडोर मिनी स्टेडियम का निर्माण यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन द्वारा कराया जा रहा है। प्रत्येक स्टेडियम की लागत 4.92 करोड़ रुपये है। कार्यदायी संस्था को प्रत्येक परियोजना के लिए अब तक 2.16 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के बाद दूसरी किश्त के भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। दोनों परियोजनाओं का निर्माण ...