बुलंदशहर, अगस्त 3 -- Bulandsehar News: थाना क्षेत्र के गांव हिंगवाड़ा में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि दो युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव हिंगवाड़ा निवासी सौरभ ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार को गांव के ही मिथुन और अंकित उसके घर पहुंचे और उसके भाई शिवम के साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों आरोपी आगबबूला हो गए और धारदार हथियार से शिवम पर हमला कर दिया। हमले में शिवम के सिर में गंभीर चोट आई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने घायल को सीएचसी बीबीनगर में भर्ती कराया। था...