बुलंदशहर, अक्टूबर 12 -- Bulandsehar News: अगौता थाना क्षेत्र के गांव ढकोली निवासी खेत पर गए एक अधेड़ किसान की सोमवार शाम अज्ञात बदमाशो ने सिर पर धारदार वस्तु से प्रहार करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।हालांकि अभी कोई रंजिश निकलकर सामने नहीं आई है। गांव ढकोली निवासी 58 वर्षीय अनवार सोमवार सुबह दस बजे परिजनों से खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे।शाम पांच बजे परिजनों ने कॉल करके अनवार से बात करनी चाही तो कॉल रिसीव नहीं हो सकी। शाम छह बजे परिजन और अन्य ग्रामीण खेत पर पहुंचे तो वहां अनवार का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। अनवार के सिर और गर्दन पर चोट के निशान थे।ऐसा लग रहा था जैसे धारदार वस्तु से प्रहार करके किसान की हत्या की गई है।

पु...