बुलंदशहर, अक्टूबर 14 -- Bulandsehar News: प्रभु श्रीराम के विवाह उत्सव की धूम देखने को मिली। शहर में बड़े ही धूमधाम के साथ भव्य राम बारात निकाली गई। राम बारात का शुभारंभ रेलवे रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर से परंपरागत घुड़चढ़ी की रस्म के साथ हुआ। इसके बाद बारात शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शीतलगंज स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंची। जहां देर रात जाकर बारात का भव्य समापन हुआ। यात्रा के दौरान शहर भक्तिरस में सराबोर नजर आया। राम बारात में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम अपने तीनों भाइयों लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन के साथ घोड़ों पर सवार होकर निकले। श्रीराम बारात रेलवे रोड, चौक बाजार, अंसारी रोड, दिल्ली रोड व डीएम रोड सहित अन्य मार्गों से होकर निकली। राजसी वेशभूषा में सजे चारों भाइयों के तेजस्वी रूप के दर्शन पाकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। बार...