Bulandsehar News: दौलतपुर कलां में धूमधाम से निकली मां काली की शोभायात्रा
बुलंदशहर, अक्टूबर 18 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां में मंगलवार को मां काली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य बाजार होते हुए पूरे कस्बे में घूमी और वापस रामलीला मैदान में आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में मां काली के आकर्षक स्वरूप ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर और आरती उतार कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष देशराज सिंह ने किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। वहीं क्षेत्र के गांव अमरगढ़ में भी मां काली की शोभायात्रा धूमधाम से निकल गई। मां काली के स्वरूप और लागूरों ने जमकर तलवारबाजी और नृत्य किया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: मां श्मशान वासिनी काली मां की शोभायात्रा निकाली यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.