बुलंदशहर, जुलाई 18 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के दौलतपुर कलां बिजली घर की बत्ती शनिवार को करीब 6 घंटे तक गुल रही। ग्रामीण किरणपाल, नवनीत, विजेंद्र, रिंकू शर्मा ने बताया कि बिजली घर से जुड़े गांव नरसेना, बलरामपुर, गजरौला, मोहम्मदपुर बरवाला, सहित 14 गांव में सुबह करीब 7:00 बजे से लेकर 1:00 तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बत्ती गुल होने से ग्रामीणों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि पूरे दिन ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। इस संबंध में जेई पीयूष कुमार ने बताया कि 33 केवीए ब्रेकडाउन होने के चलते समस्या हुई थी आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...