बुलंदशहर, अगस्त 24 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार देर शाम नगर के मोहल्ला साठा में दो सांड भिड़ गए। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सांडों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मिली जानकारी के अनुसार नगर के साठा क्षेत्र में फल-सब्जी की दुकानों के चलते वहां आवारा पशुओं का जमघट लगा रहता है। रविवार देर शाम बाजार में दो सांडों के बीच लड़ाई होने लगी। दोनों सांडों के बीच करीब 15 मिनट तक भिड़ंत हुई, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क पर चल रहे लोग अपनी जान बचाने के लिए दुकानों में घुस गए। एक युवक सांड की लड़ाई की चपेट में आकर जमीन पर गिरकर मामूली रूप से चोटिल हो गया। युवक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, मार्केट के...