Bulandsehar News: दो निर्माणाधीन मकानों से बिजली व एसी के तार चोरी, रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, अक्टूबर 5 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र की पॉश कॉलोनी यमुनापुरम में अज्ञात चोरों ने दो निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाते हुए बिजली की वायरिंग और एसी के कॉपर पाइप व तार चोरी कर लिए। देहात पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में यमुनापुरम निवासी राकेश कुमार तिवारी ने तहरीर देकर बताया कि कॉलोनी में उनका मकान निर्माणाधीन है। उनके मकान के ठीक पीछे योगेश कुमार शर्मा का भी मकान बन रहा है। पीड़ित के अनुसार, 3 और 4 अक्टूबर की रात अज्ञात चोर दोनों निर्माणाधीन मकानों में घुस गए। चोरों ने दीवारों में की गई बिजली की पूरी फिटिंग, एसी के पाइप और तार काटकर चोरी कर लिए। सुबह जब निर्माण कार्य के लिए मजदूर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर के आधार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.