बुलंदशहर, अक्टूबर 25 -- Bulandsehar News: अनूपशहर-अलीगढ़ मार्ग पर गांव तेलिया नगला के निकट श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। चिकित्सकों ने 10 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया। रविवार को अनूपशहर से गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी दो ट्रैक्टर ट्रालियों की चालकों में होड लग गई और दोनों तेजी से अलीगढ़ रोड पर ट्रैक्टर भगाने लगे। गांव तेलिया नंगला के निकट एक ट्रैक्टर की ट्रोली दूसरे से टकरा गई, जिससे ट्राली पलट गई और उसमें गांव मोहम्मदपुर थाना छतारी के श्रद्धालु जिसमें अधिकांश महिलाएं व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरे वाहनों की मदद से घायलों को सीएचसी अनूपशहर पहुंचाया। घटना की जानकारी तत्काल स्वास्थ्य विभा...