Bulandsehar News: दोस्त का गला घोंट नहर में फेंकने वाले अभियुक्त को उम्रकैद
बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्याय कक्ष संख्या-2 मनोज कुमार सिंह तृतीय की अदालत ने नगर क्षेत्र में फर्जी आईफोन देकर एक लाख रुपये हड़पने और राज खुलने पर दोस्त की अंगोछे से गला घोंटकर हत्या करने के मामले में दोषी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने अभियुक्त पर कुल 27 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विजय कुमार शर्मा और अपर सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जुलाई 2023 में नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बूरा बाजार डिप्टीगंज निवासी केशव गोयल को आईफोन खरीदना था। उसके दोस्त दक्ष चौधरी निवासी मोहल्ला सरायघासी ने बाजार में करीब 1.40 लाख रुपये की कीमत वाला यह फोन एक लाख रुपये में दिलवाने का उसे झांसा दिया। केशव ने अपनी दादी से लेकर दक्ष को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.