Bulandsehar News: दोपहर तक धूप-छांव के बाद शाम को रिमझिम बारिश, सुहावने मौसम से मिली उमस से राहत
बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। जनपद में मंगलवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में धूप और छांव का खेल चलता रहा। इस दौरान बीच-बीच में निकली तीखी धूप और हवा बंद रहने से बढ़ी भारी उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि शाम ढलते-ढलते मौसम ने अचानक करवट ली और घने बादलों के बीच हुई हल्की बारिश से पूरा वातावरण सुहाना हो गया। दिनभर उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे लोगों को मंगलवार शाम को हुई इस रिमझिम बारिश से राहत मिली। जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर के समय उमस के चलते लोग पसीने से तर-बतर नजर आए, लेकिन शाम की बारिश ने गर्मी के असर को पूरी तरह बेअसर कर दिया। एक तरफ जहां बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी तरफ शाम के समय अचानक हुई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.