Bulandsehar News: दूसरा निकाह करने पहुंचे दूल्हे समेत बारातियों को बनाया बंधक, पहली पत्नी का हंगामा
बुलंदशहर, अगस्त 13 -- Bulandsehar News: औरंगाबाद में बुधवार की शाम पहली बेगम को तलाक दिए बगैर दूसरा निकाह करने पहुंचे दूल्हे की पहली बेगम ने मौके पर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। इससे गुस्साए दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे समेत बारातियों को बंधक बना लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूल्हे समेत बारातियों को बंधनमुक्त कराया और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। दावत की रकम अदा करने पर ही दोनों पक्षों का मामला रफा दफा हो सका। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव झडीना निवासी इमरान का निकाह सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी एक युवती से करीब छह वर्ष पहले हुआ था।किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन होने के चलते पति पत्नी अलग अलग रह रहे थे। लेकिन किसी ने अभी तक एक दूसरे को तलाक नहीं दिया है。
पहली बेगम का हंगामा बुधवार शाम इमरान ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.