बुलंदशहर, अक्टूबर 12 -- Bulandsehar News: शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना की। माता के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को दूसरे नवरात्र को मां ब्रह्मचारिणी की भक्तों ने पान, फल, फूल, मेवा, मिष्ठान, सुपारी, ध्वजा, नारियल आदि भेंट कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। नगर के मोहल्ला साठा स्थित अति प्राचीन श्री राजराजेश्वर मंदिर, देवीपुरा स्थित भवन देवी मंदिर, श्री सिद्धपीठ महाकाली मंदिर, गंगा मंदिर, आनंदेश्वर मंदिर, श्री नर्वदेश्वर मंदिर, श्री मनसा देवी मंदिर, श्री गायत्री संस्कार पीठ पन्नीनगर, श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्धपीठ गंगेरूवा, श्री सिद्धेश्वर मंदिर सहित सभी मंदिरों में माता ब्रह्मचारिणी के पूजन और दर्शन क...