Bulandsehar News: दुष्कर्म पीड़िता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बुलंदशहर, अगस्त 4 -- Bulandsehar News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए गुलावठी ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर बीबीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी। बीबीनगर थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने हाल ही में गांव के ही अफजल उर्फ पप्पी पर शादी का झांसा देकर करीब एक वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाने, बाद में शादी से इन्कार करने और 22 जुलाई की रात अपने घर बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। युवती का यह भी आरोप था कि आरोपी के पास उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हैं। उसकी तहरीर पर पुलिस ने30 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.