Bulandsehar News: दुकानदार पर गर्म तेल फेंकने और मारपीट में 3 पर रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, अक्टूबर 3 -- Bulandsehar News: रंजिश के चलते एक दुकान पर घुसकर तीन युवकों द्वारा मारपीट करने और दुकानदार पर गर्म तेल फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़ित मुन्ना सिरोही की तहरीर पर पुलिस ने दो भाइयों समेत तीन नामजद आरोपियों अमित, मनोज और कृष्ण गुर्जर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तहरीर के अनुसार, 28 सितंबर की रात आरोपियों ने दुकान पर आकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। मुन्ना द्वारा वीडियो बनाने पर आरोपियों ने मोबाइल छीनकर मारपीट की और फ्राईपेन से गर्म तेल फेंक दिया, जिससे पीड़ित बाल-बाल बचा। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.