बुलंदशहर, सितम्बर 26 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव तिल डेरी में शनिवार सुबह छत पर बनी दीवार अचानक गिर गई। मलबे की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोरी घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अरुणा देवी ने बताया कि सुबह उनकी बेटी रितिका घर में थी। इसी दौरान अचानक पड़ोस की दीवार गिर गई और उसकी चपेट में आने से रितिका घायल हो गई। घर में मौजूद दो अन्य बच्चे बाहर बैठे होने के कारण बाल-बाल बच गए। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस की दीवार को बंदरों ने हिलाया था, जिसके बाद दीवार उनके मकान की छत पर आ गिरी। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार, उपचार के बाद बच्ची की हालत में सुधार है। बच्चों के पिता नहीं है माता मजदूरी कर अपने तीनों बच्चों का पालन पोषण करती है

हिंदी हिन्दुस्तान क...