Bulandsehar News: दिनभर मंडराते रहे बारिश के बादल, उमस से बेहाल हुए लोग
बुलंदशहर, जुलाई 26 -- Bulandsehar News: जनपद में रविवार को मौसम के तल्क तेवरों ने लोगों को दिनभर पसीने से तर-बतर रखा। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही, लेकिन बारिश न होने के कारण दिनभर उमस ने बेहाल कर दिया। दोपहर के समय आसमान में काली घटाओं उमड़-घुमड़ हुई, जिससे झमाझम बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन बादल बिना बरसे ही आगे निकल गए। रविवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। आसमान में छाए बादलों के कारण धूप की तपिश तो कुछ कम रही, लेकिन हवा बंद होने से उमस का स्तर काफी बढ़ गया। दोपहर के समय उमस इतनी बढ़ गई कि घर से बाहर निकले लोग पसीने से भीगे नजर आए। चिपचिपी गर्मी से राहत नहीं मिली। दिनभर मौसम का यही सिलसिला बना रहा। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Hathras News: पूरे द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.